फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: ये हैं चंडीगढ़ के फेमस नाइट क्लब, जहां पर नए साल की रहती है धूम... दोस्तों के साथ बनाएं प्लान

Tue, 10 Dec 2024 02:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

New Year 2025: नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में न्यू ईयर की हर बार की तरह इस बार भी धूम रहेगी। चंडीगढ़ में ऐसे बहुत सारे फेमस नाइट क्लब हैं जहां नए साल के जश्न की प्लानिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
नए साल के जश्न की करें तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। साल का अंतिम माह दिसंबर के 10 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अब न्यू ईयर के लिए कुल 20 दिन शेष हैं। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न जमकर मनाया जाता है। चंडीगढ़ में जश्न मनाने के लिए आसपास के शहर और राज्यों के युवा खास तौर पर पहुंचते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि चंडीगढ़ में बहुत सारे नाइट क्लब हैं, जहां नए साल के जश्न (न्यू ईयर सेलिब्रेशन) के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं। 

विज्ञापन

   
इस वजह से सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का खासा क्रेज रहता है। इस बार भी चंडीगढ़ नए साल के जश्न के लिए तैयार है। शहर में 600 से ज्यादा होटल हैं तो वहीं, 120 के करीब क्लब, बार और डिस्कोथेक हैं।

शहर के मध्यमार्ग में ही 70 से ज्यादा क्लब और डिस्कोथेक हैं। नए साल के जश्न के लिए सभी होटल और क्लब सहित डिस्कोथेक और रेस्टोरेंट शहवासियों के इंतजार में सजे होते हैं। चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से युवा खास तौर पर पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


इन क्लबों में मनाया जाता है नए साल का जश्न

  • हार्ट रॉक कैफे 
  • बूम बॉक्स 
  • चेजर्स क्लब 
  • मॉब क्लब 
  • काउ ब्वाय क्लब 
  • प्ले ब्वॉय क्लब 
  • ब्री ब्रोर्ज 
  • पीरामीड इलानेट
  • पारा क्लब
  • मिनीस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज
  • पेडलर्स चंडीगढ़
  • ब्री स्टेट चंडीगढ़ 
  • बोटहाउस इलानेट
  • किटी सू चंडीगढ़ 
  • पॉयजन चंडीगढ़
  • होप एंड ग्रैंस 
  • एफ बार एंड लांज
  • इनके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया में भी बहुत सारे क्लब, होटल, डिस्कोथेक, बार और पब हैं। 
  • शहर के तमाम नाइट क्लब, डिस्कोथेक, बार और पब में स्टैग (सिंगल एंट्री) कपल एंट्री, फीमेल स्टैग एंट्री होती है। 
विज्ञापन

क्लबों में फ्री एंट्री मुश्किल 
बता दें कि नए साल के जश्न के लिए चंडीगढ़ में नाइट क्लबों, डिस्को सहित उन जगहों पर फ्री एंट्री नहीं होती जहां नए साल का जश्न मनाया जाएगा। क्लबों में आने वालों को न्यू ईयर पार्टी के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि न्यू ईयर के इस खास मौके पर किसी भी क्लब में एंट्री फ्री में नहीं होगी। हालांकि अभी तक क्लबों, डिस्को, बार और पब संचालकों की तरफ से एंट्री फीस निर्धारित नहीं की गई है। शहर के सभी बार, पब और डिस्कोथेक आयोजकों तैयारियों में जुट गए हैं। क्योंकि 31 दिसंबर के लिए 20 दिन शेष हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें