फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक रात में 20 सड़क हादसे: नए साल के जश्न में युवाओं ने खोया होश, मारपीट के 41 मामले

Wed, 01 Jan 2025 02:52 PM IST
अंकेश ठाकुर हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़

सार

31 दिसंबर की रात यादगार बनाने के लिए चंडीगढ़ की सड़कों पर युवाओं को हुजुम उमड़ा था। नए साल के जश्न में युवाओं ने होश भी खोया। हालांकि पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके शहर में बीती रात 20 सड़क हादसे हुए हैं। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पुलिस की नाकाबंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल 2025 का स्वागत और 2024 को विदाई देने के लिए चंडीगढ़ में युवाओं का जोश हाई था। पूरे शहर में लोगों ने दिल खोल कर नए साल का स्वागत भी किया। वहीं, पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। 50 जगह नाकाबंदी और 2300 पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था। बावजूद इसके मंगलवार-बुधवार रात शहर में छोटी बड़ी कुल 119 घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आंकड़ों के अनुसार नए साल की रात में बिना परमिशन के पटाखे जलाने के दो मामले सामने आए हैं। हुड़दंग मचाने के 9, आगजनी के तीन, 20 सड़क हादसे, मारपीट-झगड़े के 41 और अन्य करीब 44 तरह की अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। नए साल में महज 12 घंटे में कुल 119 घटनाएं सामने आई हैं।    

विज्ञापन


250 जगह स्पेशल प्रोग्राम 
चंडीगढ़ शहर में मंगलवार की रात को करीब 250 जगहों पर स्पेशल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। पुलिस की ओर से शहरभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते करीब 2300 जवानों को तैनात किया गया था जबकि 50 नाके लगाए गए थे। इसके अलावा 12 ड्रंक एंड ड्राइव के नाके भी लगाए गए थे। 
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वालों के कटे चालान
ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीने वाले करीब 50 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान भी काटे गए है। चंडीगढ़ में रात 8 बजे से सुबह आठ बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 403 फोन आए। इस दौरान शहरभर में करीब छोटे-बड़े 183 स्पॉट चिन्हित हुए। जबकि मौके पर ईआरयू (पीसीआर) 172 गाड़ियां गई। इसके अलाव तीन जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई और 20 घटनास्थलों पर पुलिस एंबुलेंस भेजी गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें