फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में नए सिरे से होगी वार्डबंदी, एक गांव की दो-दो पंचायतें मर्ज करने की तैयारी में मान सरकार

Tue, 05 Sep 2023 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्य सरकार को पंचायतें भंग करने का गत 10 अगस्त को लिया गया अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। इसके बाद सरकार ने आगामी पंचायती चुनाव के लिए वार्डबंदी का काम शुरू करने के आदेश जारी किए थे। इसी के तहत अब सरकार छोटी-छोटी पंचायतों की संख्या को कम करके बड़ी और प्रमुख पंचायतों की शक्ल देने जा रही है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतों की वार्डबंदी की तैयारी कर रही पंजाब सरकार ने बड़े फेरबदल का मन बना लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार अब ऐसे गांव जहां दो-दो पंचायतें हैं, को मर्ज करने जा रही है। इसके अलावा कम आबादी वाली पंचायतों को भी मर्ज करते हुए करीबी बड़े गांवों की पंचायतों से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में जल्दी आदेश जारी होने की उम्मीद है। पंजाब में इस समय 13,241 पंचायतें हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana: यौन शोषण मामले में मंत्री संदीप सिंह ने मांगी अग्रिम जमानत, एसआईटी को 13 सितंबर तक देना होगा जवाब

राज्य सरकार का मानना है कि एक ही गांव में दो-दो पंचायतें तकनीकी रूप से भी सही नहीं हैं। इन्हें केवल सियासी फायदे के लिए ही गठित किया गया था। इसके अलावा राज्य में बहुत छोटे अथवा कम आबादी वाले अनेक गांवों में भी दो-दो पंचायतों की व्यवस्था लागू है, जिन्हें एक ही पंचायत के रूप में व्यवस्थित करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने इस संबंध में पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है और जल्दी ही इसे लागू करने संबंधी आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार को पंचायतें भंग करने का गत 10 अगस्त को लिया गया अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। इसके बाद सरकार ने आगामी पंचायती चुनाव के लिए वार्डबंदी का काम शुरू करने के आदेश जारी किए थे। इसी के तहत अब सरकार छोटी-छोटी पंचायतों की संख्या को कम करके बड़ी और प्रमुख पंचायतों की शक्ल देने जा रही है। इस फैसले से पंचायतों को जारी होने वाले फंड में अतिरिक्त राशि जोड़ने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें