फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाता ध्यान दें, सूची में नाम है या नहीं

Thu, 02 Jan 2014 02:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा विधानसभा के सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां संशोधित कर तैयार की गईं हैं। इनका अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को जनसाधारण के निरीक्षण के लिए सभी प्रकाशन स्थलों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद् ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को एक जनवरी को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु के होने वाले पात्र वोटरों को सूची में शामिल करने के लिए मतदाता सूचियों का संशोधन किया गया।

इन सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 6 सितंबर-2013 को किया गया था। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर से 25 अक्तूबर 2013 तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई करके सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाकर उन्हें अंतिम प्रकाशन के लिए तैयार किया गया।     
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने नजदीक के मतदान केंद्र के संबंधित बीएलओ, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक पंजीयन अधिकारी के पास जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण करके यह सुनिश्चित कर लें कि उनके नाम सूची में शामिल हैं और सभी विवरण सही हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें