पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी (स्वीप) बी. पुरूषार्था ने कहा है कि चुनाव आयोग ने नए पात्र मतदाताओं को दर्ज करने के लिए अपने अभियान को और तेज़ कर दिया है।
नए मतदाता 2 अप्रैल तक अपने फार्म जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 47 लाख से अधिक मोबाइल फोन वाले व्यक्तियों को अपने मत स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप में डालने के लिए संदेश भेजे जाएंगे।
मतदान वाले दिन भी 6 से 7 ऐसे एसएमएस इन व्यक्तियों को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 300 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग के लिए प्रबंध पहले ही आरंभ कर दिए गए हैं।
वहीं, वोट डालने वाली जगह 3 विभिन्न भाषाओं में एक हल्फ सामने लगी होगी, जो कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दुर्भावना या दबाव से वोट डालने के लिए प्रेरित करेगी।