कोटकपूरा गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने नई एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से लगभग चार घंटे पूछताछ की। एसआईटी यह जानना चाहती है कि कोटकपूरा में पुलिस को गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। एसआईटी ने परमराज सिंह उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय के अभाव के चलते अगले सोमवार को फिर बुलाया है।
कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। एसआईटी ने परमराज उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें अगले सोमवार पेश होने के लिए कहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में एसआईटी ने सुबह 11 से रात 9 बजे तक पूछताछ की। इस दौरान सुमेध सैनी से करीब चार घंटे तक सवालों के जवाब पूछे गए। यह जानने की कोशिश की कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था और गोलीकांड से पहले क्या हुआ था, सैनी उस समय मोबाइल पर किन लोगों के सपंर्क में थे। इसके बाद इकबाल प्रीत सहोता और रोहित चौधरी से पूछताछ हुई। सुमेध सैनी को एसआईटी ने पहला नोटिस भेजा था।