फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को रोजगार भाजपा का नया संकल्प, एचटेट की तर्ज पर होगी पात्रता परीक्षा

Tue, 24 Sep 2019 07:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा का सबसे बड़ा चुनावी संकल्प हर व्यक्ति को रोजगार होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भविष्य में सरकारी नौकरियां प्रदान करने को लेकर भी फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है, जिसका प्रारूप भाजपा के विधानसभा चुनाव के लिए पेश किए जाने वाले संकल्प पत्र में दिखेगा। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब सरकारी भर्तियों में हरियाणा मूल के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नौकरी के लिए एचटेट की तर्ज पर पात्रता परीक्षा लेने का प्रावधान दोबारा सत्ता में आने पर करेंगे। पात्रता परीक्षा पास करने वाले युवा ही नौकरियों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। क्लर्क भर्ती परीक्षा में सामने आई अव्यवस्थाओं को देखते हुए यह प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। 

सीएम ने कहा कि क्लर्क के 4847 पदों के लिए 15 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, तीन दिन चली परीक्षा में अनेक खामियां सरकार को देखने को मिली। इनका समाधान भाजपा अपने चुनावी संकल्प पत्र में भविष्य के लिए ला रही है। किसी भी नौकरी की लिखित परीक्षा से पहले पात्रता परीक्षा लेने का प्रावधान किया जाएगा, उसमें पास युवा ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे अव्यवस्था नहीं होगी।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पात्रता परीक्षा के लिए सरकारी नौकरियों की श्रेणियां बनाई जाएंगी। किन-किन श्रेणियों के लिए पात्रता परीक्षा होगी, इसका कानूनी तौर पर अध्ययन कराएंगे। आगामी किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए दूर-दराज परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। आसपास के जिलों में ही अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए भेजा जाएगा।

संकल्प-पत्र में नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रारूप होगा। ऑनलाइन परीक्षा लेने पर भी विचार किया जा रहा है, इससे नकल रुकेगी। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन आईटीआई, बहुतकनीकी कॉलेजों में करा सकते हैं। जिससे दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। मानव संपदा मंत्रालय बनने पर युवाओं का उनकी योग्यता अनुसार सदुपयोग करेंगे।

एचसीएस बनाने वाली सीएम की जादूगरी बंद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले कर्मचारियों से एचसीएस अधिकारी सीएम की जादूगरी से बनते थे। उन्होंने सत्ता में आने के बाद वह जादूगरी बंद कर दी है। अब परीक्षा से बन रहे हैं। हाल ही में 18 एचसीएस ग्रुप-सी कर्मचारियों से बने हैं। इनमें 16 शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने एचसीएस टिक करने वाली कलम चलानी भी बंद की है। अब जो योग्य कर्मचारी होंगे, वे ही एचसीएस बनेंगे।

चुनावी मुद्दा नहीं एनआरसी
सीएम ने कहा है कि एनआरसी चुनावी मुद्दा नहीं है। पूरे देश में इसे लागू करने की बात चल रही है। इसलिए उन्होंने भी हरियाणा में एनआरसी लागू करने की घोषणा की है। प्रदेश में कितने विदेशी हैं, इसका कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन रोजगार के नाम पर कुछ लोग बाहर से अवश्य आए होंगे। पहले उन्होंने कहीं और अपनी दुकान लगाई होगी और बाद में यहां आ गए होंगे। बेशक, वे आज कोई गड़बड़ी न कर रहे हों, लेकिन अगर भविष्य में की तो फिर सरकार पर सवाल उठेंगे कि इन पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं की। इसलिए एनआरसी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें