फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में स्थायी शिक्षकों की भर्ती के लिए अप्रैल में नए नियम बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) बड़ी संख्या में स्थायी शिक्षकों की नियुक्तियां करने की तैयारी में है। इसके लिए नए सिरे से गाइडलाइन बनाने की तैयारी भी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल में नए नियम बनेंगे। इसी कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। साथ ही गेस्ट फैकल्टी आदि में लगे लोग भी आवेदन कर सकेंगे। चंडीगढ़ के आवेदकों को प्राथमिकता मिल सकती है।
विज्ञापन

अप्रैल में पेक को नए निदेशक मिलेंगे। उसी के साथ बाकी रिक्त पदों पर रिक्तियां निकाली जाएंगी और पद भरे जाएंगे। बताया जाता है कि पेक को 50 से 60 शिक्षकों की आवश्यकता है। कुछ पद पहले भरे गए थे और कुछ भरे जाने हैं।
पहले बनाए नियम में ये थी त्रुटियां
पेक की ओर से स्थायी नियुक्तियां करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए गाइडलाइन तैयार हुई। सूत्रों का कहना है कि इस गाइडलाइन में पेक से पढ़ने वाले युवाओं को आवेदन करने की अनुमति नहीं थी, क्योंकि पेक दूसरे शिक्षण संस्थानों से युवा लेकर आने की तैयारी में था। अफसरों का मानना था कि नए विचार पेक तक पहुंचेंगे। कुछ अन्य नियम भी थे जो चंडीगढ़ के युवाओं को शिक्षक बनने की तमन्ना से दूर कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि इसी को देखते हुए अब नए नियम अप्रैल माह में बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें