फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कल लांच होगा मारुति का ये नया मॉडल

Thu, 06 Feb 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कारों की नई खेप आपके सिटी में दस्तक देने वाली है। आटो एक्सपो में लांच की गई मारुति की छोटी कार मारुति सेलेरियो सात फरवरी से चंडीगढ़ की सड़कों पर इठलाती नजर आएगी।
विज्ञापन


मारुति की यह प्रतीक्षित कार सबका लुभाने के लिए इसी सप्ताह चंडीगढ़ में होगी। मारुति की यह कार एकदम नए प्लेटफार्म पर डवलप की गई है। इस कार की डिजाइन एक नया कांसेप्ट है और इसकी खूबी है कि यह आटोगियर के संग मैनुअल गियर बाक्स के संग भी उपलब्ध है।

सिलेरियो की डिजाइन ए विंड कांसेप्ट पर की गई है। सिलेरियो ग्रैड ह्यूंदई आई-10 की नई कंपीटीटर बन सकती है। इसका कारण है कि इसकी लंबाई और चौड़ाई के संग ऊंचाई भी ह्यूंदई से जरा ही कम है।
विज्ञापन


कार के व्हील्स इसके बेस को जबरदस्त बनाते हैं तो वहीं इसके कर्व लिए हुए हैडलैंप और ट्विन स्लाट बोनट ग्रिल ओवरसाइज एयरडैम एकदम फ्रेश हैं। कार की बाडी लाइन कर्व है। इस कार की सोल्जर लाइन काफी ऊंची है। बैठने वालों को कार में बूट स्पेस भी अच्छा मिलेगा और ऊंचाई भी अच्छी।

सेलेरियो की टेल लैंप न्यू आल्टो 800 से एकदम अलग है। दरवाजों को थोड़ा पतला रखा गया है और भीतर के पैनल पर हाईटेक प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसके भीतरी भाग पर प्लास्टिक जबरदस्त है।

कार का डैशबोर्ड एकदम माडर्न है। इस कार में थ्री स्पोक स्टीयरिंग जो हेल्दी लुक देता है। कार की लग्जरी भी अच्छी है। यह कार पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगी। सेलेरियो में वन लीटर के 10 बी इंजन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें