फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल अस्पताल में बनेगा नया मैटरनिटी ब्लॉक

Thu, 29 Oct 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के जनरल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में अब नया जच्चा-बच्चा ब्लॉक तैयार किया जाएगा। यह नया मैटरनिटी ब्लॉक सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके निर्माण के लिए फाइल भेज दी गई है। पंचकूला के जनरल अस्पताल में बढ़ती महिला पेशेंट की संख्या को देखते हुए इस नए अस्पताल को तैयार करवाने की पहल की गई है।

जच्चा-बच्चा ब्लॉक का निर्माण पंचकूला के पुराने अस्पताल की बिल्डिंग में किया जाएगा। इसमें जच्चा-बच्चा की सारी सुविधाएं होंगी।

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंचकूला में बनाया जाने वाला यह ब्लॉक जच्चा-बच्चा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

महिलाओं को ज्यादा दौड़ना भागना न पड़े इसके लिए यहां एक अल्ट्रासाउंड रूम होगा, इसके साथ ही लेबर रूम, निक्कू सेंटर और आईसीयू भी बनाने की योजना है।

इस ब्लॉक में सौ बेड होंगे। जिससे यहां मरीजों को भर्ती किया जा सके। पंचकूला के सिविल अस्पताल में अभी जच्चा-बच्चा वार्ड है, लेकिन महिलाओं की बढ़ती संख्या के कारण अब यह छोटा पड़ने लगा है।
विज्ञापन


यहां आने वाले तीमारदारों को जगह की कमी की वजह से रैंप पर ही रात गुजारनी पड़ती है। लेबर रूम के सामने ज्यादा जगह नहीं है, जिसके कारण तीमारदार परेशान रहते हैं। नए ब्लाक में तीमारदारों के लिए अलग वेटिंग रूम बनाया जाएगा। जिससे कि वह गर्भवती को चेकअप के लिए छोड़कर वहां आराम से बैठ सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें