फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जजपा का नया केंद्रीय कार्यालय स्थापित, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने की हवन-यज्ञ से शुरुआत

Tue, 20 Oct 2020 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ 
विज्ञापन
केंद्रीय कार्यालय... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने व दिल्ली के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए केंद्रीय कार्यालय स्थापित किया है। रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली साउथ एवेन्यू स्थित नए कार्यालय में विधिपूर्वक हवन पूजन करवाया और कार्यालय की शुरुआत की।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि जजपा हरियाणा में गठबंधन सरकार की सहयोगी पार्टी है। अब पार्टी को अन्य राज्यों में भी मजबूती की तरफ बढ़ाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा में पार्टी को और मजबूत करने के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी पकड़ बनाने में यह कार्यालय अहम भूमिका निभाएगा। 

दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम बैठकें आदि केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली वासियों को अपनी समस्याएं जजपा तक पहुंचाने में कोई कठिनाई न आए इसके लिए यह कार्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य दिनेश डागर, दिल्ली के प्रदेश सचिव सुखदेव डागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतीक सोम, प्रदेश प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया, प्रदेश प्रवक्ता अजय गुलिया,  प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र ठाकरान, महिला नेत्री शैलजा भाटिया, विभा पांडे, पंकज गोदारा, सचिव अमित भट्ट, रामावतार राणा, भूप सिंह सांगवान व राजबीर सिंह रेड्डू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें