फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: राजीनामा नहीं किया तो शराब कारोबारी को मारी गोली, पीजीआई में भर्ती

Tue, 20 Oct 2020 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-25 आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान व शराब कारोबारी संदीप से हाथापाई के बाद दो युवक गोली मारकर फरार हो गए। एक गोली संदीप के सिर को छूते हुए निकली जबकि दूसरी गोली उनके कंधे में लगी। लोगों ने उन्हें पीजीआई पहुंचाया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


संदीप सेक्टर-25 में परिवार समेत रहते हैं। उनका शराब और कपड़ों का कारोबार है। रात 9.45 बजे वह अपनी कपड़ों की दुकान में बैठे थे। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते दो युवक वहां पहुंचे और संदीप से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तीन से चार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली कंधे में लगने से संदीप घायल हो गए। सूचना पर सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर 11 थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत 24 चौकी इंचार्ज शिवचरण ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, हमलावर स्थानीय निवासी हैं। 

राजीनामा नहीं किया तो चौकी इंचार्ज ने कराया हमला
पीड़ित संदीप का आरोप है कि उस पर गोली सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिवचरण ने चलवाई है। असल में संदीप किसी केस में गवाह था। इसी मामले में चौकी इंचार्ज राजीनामा कराने के लिए दबाव डाल रहा था। राजीनामा नहीं किया तो गोली चलवा दी। वहीं मामले में चौकी इंचार्ज का पक्ष जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


आठ दिन में गोली चलने की चौथी वारदात
पिछले आठ दिन में चंडीगढ़ में यह गोली चलने की यह चौथी वारदात है। 10/11 अक्तूबर की देर रात औद्योगिक क्षेत्र में सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या, 11 अक्तूबर को बुड़ैल में सोनू शाह हत्याकांड के गवाहों को गोली मारने की कोशिश और सेक्टर-9 एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को गोली मारी गई। सभी मामलों में हमलावर पकड़े नहीं गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें