फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए निवेशकों को यहां मिलेगी देश की सबसे सस्ती बिजली सुविधा

Fri, 04 Sep 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य में आने वाले सभी नए निवेशकों के लिए पांच रुपये प्रति यूनिट से भी कम दर पर बिजली देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह देश में बिजली की सबसे सस्ती दरें होंगी।
विज्ञापन


पुणे में सीआईआई की चौथी पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि वे सस्ती ही नहीं बल्कि 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द ही प्रदेश की कैबिनेट में लाया जाएगा। उसके बाद ही संबंधित नीति की घोषणा होगी।

इस अवसर पर निवेशकों से कहा कि राज्य के 180 शहरों में नगर निगम की सेवाएं प्रदान करने के मामले में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं हैं। सरकार जल्द ही पांच से दस वर्षों की अवधि के लिए निजी स्तर पर सड़क, पानी, प्रकाश व्यवस्था और सीवरेज की नगर पालिका से जुड़ी सेवाओं के लिए टेंडर कॉल करने जा रही है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि राज्य में इस मोर्चे पर कुछ प्रगति भी हुई है। अमृतसर में सभी तरह की सुविधा देने के लिए त्रिवेणी को कार्य सौंपा जा रहा है। इसी प्रकार शापूरजी पालोनजी को अमृतसर के कुछ हिस्से में संकायों के प्रबंधन का काम सौंपा गया है।

भावी निवेशकों की ओर से आई एक मांग के बाद बादल ने बताया कि इंफोसिस के साथ मोहाली में एक आईटी शहर के निर्माण के अलावा, राज्य में दूसरे दर्जे के शहरों में भी इसी तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

सीआईआई की उपाध्यक्ष शोभना कमिनेनी के एक सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की ओर से निवेशकों के प्रोत्साहन के लिए की जा रही पेशकश केवल बड़े निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि सबके लिए है। एक करोड़ रुपये या उससे अधिक का निवेश करने वाला प्रत्येक उद्यमी इन सुविधाओं का लाभ ले सकता है।

सीआईआई के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष संजय किर्लोसकर, उप मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव इंवेस्ट पंजाब करण अवतार सिंह और सचिव पावर वेणु प्रसाद उपस्थित थे।

आगे आए कई निवेशक
बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री ने प्राज इंडस्ट्रीज और जॉन डीरे के प्रतिनिधियों से बातचीत की। प्राज के प्रमोद चौधरी ने कहा कि उनकी कंपनी जैव कृषि कचरे से इथेनॉल का उत्पादन करने की तकनीक रखती है। इस पर सुखबीर ने कहा कि सरकार इस कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द नीति तैयार करेगी। जॉन डीरे के सीईओ और एमडी सतीश नाडेगर ने भी बादल के साथ चर्चा करते हुए पंजाब के साथ कार्य करने की संभावनाओं को तलाशा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें