फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली विधायक संतोष यादव बनीं डिप्टी स्पीकर

Fri, 04 Sep 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को सर्वसम्मति से अटेली से विधायक संतोष यादव को डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। हालांकि, विपक्ष का यह मत था कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष से या फिर किसी निर्दलीय विधायक को बनाया जाए, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदन में संतोष यादव के नाम पर प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया।
विज्ञापन


इस पद के लिए कालका से विधायक लतिका शर्मा, पृथला से बसपा विधायक टेकचंद शर्मा सहित अन्य भाजपा विधायक लाइन में थे। संतोष यादव इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला विधायक हैं।

इससे पहले वर्ष 1972 में चौधरी बंसीलाल की सरकार में अंबाला की तत्कालीन विधायक लेखावती जैन को भी हरियाणा विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया था, जबकि स्पीकर के पद पर भी विधानसभा में महिला विधायक  रह चुकी हैं।
विज्ञापन


हरियाणा गठन के बाद छह दिसंबर 1966 को पहली बार शन्नो देवी को विधानसभा की प्रथम महिला स्पीकर नियुक्त किया गया था। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद पिछले दो सत्र बिना डिप्टी स्पीकर के ही चले हैं। इस बार भी दो सितंबर को डिप्टी स्पीकर का चुनाव प्रस्तावित था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया।

शुक्रवार को स्पीकर चुनाव के समय नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने संतोष यादव का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर होता अगर यह पद विपक्ष को दिया जाता।

कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने नारनौल के गांव धुलेड़ा में हुए स्टोन क्रशर हादसे की खबरें सदन में लहराते हुए कहा कि 11 लोगों की मौत के मामले में स्थिति स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें