फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 74 साल की महिला के दिल में बिना बड़ा चीरा लगाए लगाया नया वाल्व

विज्ञापन
विज्ञापन
74 साल की महिला के दिल में बिना बड़ा चीरा लगाए लगाया नया वाल्व
विज्ञापन

पीजीआई के डॉक्टरों ने जटिल टीएवीआई प्रक्रिया से किया सफल ऑपरेशन, हैदराबाद के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों को लाइव दिखाई गई प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई के डॉक्टरों ने 74 वर्षीय महिला के दिल का जटिल ऑपरेशन कर बिना बड़ा चीरा लगाए नया वाल्व प्रत्यारोपित किया। मरीज के दिल का वाल्व बेहद संकरा था और एक प्रमुख नस का रास्ता भी सामान्य से अलग था। ऑपरेशन की इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद वाल्व्स-2026 में देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों को लाइव दिखाया गया।
पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. राजेश विजयवर्गीय के नेतृत्व में टीम ने ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) तकनीक से यह ऑपरेशन किया। महिला को वाल्व संकरा होने के कारण सांस लेने में गंभीर परेशानी थी। हार्ट फेल होने की वजह से उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। छोटे आकार के वाल्व और दिल की प्रमुख नस की असामान्य बनावट ने प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण बना दिया था। इसके बावजूद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक नया वाल्व प्रत्यारोपित किया। ऑपरेशन के तीन दिन बाद महिला को संतोषजनक हालत में छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. विजयवर्गीय ने बताया कि पीजीआई में वर्ष 2019 में टीएवीआई कार्यक्रम शुरू हुआ था। अब तक करीब 300 मरीजों का इस तकनीक से इलाज किया जा चुका है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. बसंत कुमार, प्रो. सुंदर नेगी और एडवांस्ड कार्डियक सेंटर के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें