चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के निवासियों और कारोबारियों का चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोहाली) और मुंबई और अहमदाबाद का हवाई सफर आसान होने जा रहा है। 1 मई से एयर इंडिया एक्सप्रेस इन दोनों शहरों के लिए रूट पर नई उड़ान शुरू करने जा रही है।
मुंबई के लिए शुरू की जाने वाली उड़ान रोजाना की होगी जबकि अहमदाबाद की उड़ान सप्ताह में छह दिन होगी और रविवार को नहीं चलेगी। यह उड़ान चंडीगढ़ से दोपहर डेढ़ बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। फिलहाल अहमदाबाद के लिए इंडिगो की दो उड़ानें हैं। इस नई उड़ान के जुड़ने से अहमदाबाद के लिए कुल तीन उड़ानें हो जाएंगी।
नए शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई की उड़ान उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो शाम को सफर करना पसंद करते हैं। यह उड़ान मुंबई से दोपहर 4:25 बजे चलेगी और शाम 6:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ यह उड़ान मुंबई के लिए शाम 7:15 बजे चलेगी और रात 9:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। चंडीगढ़ से मुंबई के लिए अब प्रतिदिन औसतन 7 से 8 सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।