चंडीगढ़। सेक्टर-41 बी में बाइक सवार दो युवक महिला से सोने की चेन छीनकर भाग गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नयागांव निवासी महिला किरन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 41 में किसी रिश्तेदार को मिलने आई थी। सेक्टर 42 में जब वह मकान नंबर 1391 के पास पहुंची तो अचानक बाइक सवार दो युवक आए और सोने की चेन झपटकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।