फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार के शौकीनों के लिए ये नया ठिकाना

Thu, 23 Jan 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोग जल्दी ही एक पांच सितारा होटल का आनंद उठा पाएंगे। पंजाब इंफोटेक ने फेज-8 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में होटल साइट की नीलामी करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


अगर सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी में साइट की नीलामी हो जाएगी। इसके बाद होटल का काम शुरू हो जाएगा। इंडस्ट्रियल एरिया में यह अपनी तरह का पहला होटल होगा।

जानकारी के मुताबिक पंजाब इंफोटेक ने होटल साइट की निशानदेही कर ली है। फेज-8 स्थित कंट्री क्लब वाली साइट को होटल साइट के रूप में नीलाम किया जाएगा।

साइट की रिजर्व प्राइज क्या रहेगी, इसके बारे विभाग ने अभी तक फैसला नहीं लिया है। इंफोटेक के चेयरमैन मनजीत सिंह राय ने बताया कि इसी महीने के आखिरी में बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर की मीटिंग होने जा रही है।

इसमें साइट की बोली संबंधी आखिरी फैसला लिया जाएगा। विभाग ने बोली के लिए अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं, विभागीय सूत्रों की माने तो मई में होने वाले लोकसभा चुनावों की आचार संहिता फरवरी अंत में लग जाएगी। ऐसे में इंफोटेक बोली को उससे पहले-पहले ही करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बूथ साइट्स के लिए भी लगेगी बोली
पंजाब इंफोटेक के चेयरमैन मनजीत सिंह राय ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में बूथों साइटों की नीलामी भी करने की तैयारी चल रही है। बूथ साइटों की लोकेशन भी काफी हटकर है।

यह सारी साइट्स उस एरिया में हैं। जहां पर अधिकतर एरिया विकसित हो चुका है। उन्हें बोली के हिट होेने की पूरी उम्मीद है।

सेक्टर-67 की साइट के लिए फिर लगेगी बोली
नगर निगम भवन के सामने सेक्टर-67 स्थित आईटी साइट को एक बार फिर पंजाब इंफोटेक नीलाम करने की योजना बना रहा है।

इंफोटेक की मैनेजमेंट का मानना है कि करीब डेढ़ साल पहले जब साइट की नीलामी हुई। तो 13 कंपनियों ने आवेदन किया था।

उस समय बोली 62 करोड़ के करीब पहुंची थी। ऐसे में उम्मीद है कि अगर दोबारा साइट के लिए बोली हो तो यह कामयाब रहेगी।

चंडीगढ़ की राह पंजाब सरकार
पंजाब सरकार भी चंडीगढ़ की तर्ज पर इंडस्ट्रियल एरिया को विकसित करने की तैयारी में जुट गई। इसी कड़ी में होटल साइट नीलाम करने की योजना बनाई जा रही है। अगर यह फार्मूला हिट रहा तो आने वाले दिनों में शहर के इंडस्ट्रियल एरिया की भी सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें