फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कल होगी हरियाणा के नए डीजीपी की घोषणा, अपने वरिष्ठों पर शत्रुजीत पड़ रहे भारी

Sun, 13 Aug 2023 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

गृह मंत्री अनिल विज सिफारिश करेंगे। चयन में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रहेगा। पीके अग्रवाल 15 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे, विदाई समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन
शत्रुजीत कपूर, आरसी मिश्रा और मोहम्मद अकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नए डीजीपी की घोषणा सोमवार को हो सकती है। 15 अगस्त को डीजीपी पीके अग्रवाल सेवानिवृत्त होंगे, इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए डीजीपी के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसके बाद गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से नए डीजीपी के नाम को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे। सूत्रों का दावा है कि तमाम लाबिंग और सिफारिशों के बीच आईपीएस शत्रुजीत कपूर अपने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


डीजीपी के चयन को लेकर केंद्रीय लोक सेवा आयोग की बैठक 10 अगस्त को दिल्ली में हुई थी। इसमें हरियाणा की ओर से मुख्य सचिव संजीव कौशल और वर्तमान डीजीपी पीके अग्रवाल शामिल हुए थे। उसी रात को यूपीएससी द्वारा 9 आईपीएस अधिकारियों में से तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का चयन तक तीन का पैनल तैयार किया था।

शुक्रवार को गृह विभाग के सचिव मनीराम शर्मा खुद यूपीएससी से बाईहैंड पैनल लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। प्रक्रिया के तहत सूबे के गृह विभाग से नए डीजीपी का पैनल भेजा जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज तीनों आईपीएस अधिकारियों में से किसी एक को नया पुलिस महानिदेशक लगाने की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, डीजीपी के चयन में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही करेंगे। हरियाणा के डीजीपी पैनल में पीके अग्रवाल के बाद सबसे वरिष्ठ पहले नंबर पर आईपीएस ऑफिसर मोहम्मद अकील, दूसरे डाॅ. आरसी मिश्रा और इनके बाद आईपीएस शत्रुजीत कपूर तीसरे नंबर हैं।

इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों पर भारी पड़ रहे कपूर
डीजीपी के चयन को लेकर हरियाणा के पुरानी परंपरा को देखें तो अक्सर पैनल में सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की ही डीजीपी बनने का मौका मिलता रहा है। लेकिन इस बार यह परपंरा टूटती नजर आ रही है। तीनों आईपीएस अधिकारियों में वरिष्ठता में शत्रुजीत कपूर तीसरे नंबर हैं, लेकिन डीजीपी के लिए उनका नाम सबसे आगे है। इसके कई कारण हैं। एक तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पसंद हैं और दूसरा भ्रष्टाचार के खिलाफ वो हरियाणा में बड़ा चेहरा हैं। इसके अलावा, सख्त अधिकारी की छवि के चलते वह अपनी काबिलियत बिजली निगमों के चेयरमैन रहते हुए दिखा चुके हैं। वहीं, गृह मंत्री अनिल विज के साथ भी कपूर ने बेहतर तालमेल बनाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें