फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कन्वीनर घुग्गी की गुगली, सिद्धू को दिया बड़ा ऑफर, छोटेपुर को नसीहत

Mon, 05 Sep 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
gurpreet ghuggi and navjot sidhu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नए सूबा कन्वीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा है कि नवजोत सिद्धू कभी भी शिअद-भाजपा की जीत का रास्ता साफ नहीं करेंगे। आवाज-ए-पंजाब फोरम बनाने वाले सिद्धू और उनके साथी कभी यह नहीं चाहेंगे कि लोगों के बीच यह छवि बने कि उन्होंने शिअद-भाजपा की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


घुग्गी ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब एक फोरम है, न कि कोई सियासी पार्टी। यह चार लोगों द्वारा बनाया गया एक फोरम है, जिसे बनाने का अधिकार सभी को है। सिद्धू एक परिपक्व और सम्मानित नेता हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि चुनाव से कुछ महीने पहले चौथा फ्रंट बनाने का मतलब चुनाव में जीत नहीं है। सिद्धू लोगों के बीच यह छवि भी नहीं जाने देंगे कि इस फ्रंट के लिए कहीं से फंडिंग हुई है। 
विज्ञापन

शिअद की जीत का रास्ता साफ नहीं करेंगे सिद्धू : गुरप्रीत

आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
वह शिअद-भाजपा की जीत का रास्ता साफ करने को सीढ़ी बने हैं। इससे पहले भी कुछ पार्टियां वोट तोड़ने का जरिया बनी हैं, पर सिद्धू निश्चित तौर पर इस तरह से सियासत में नहीं आएंगे। वह जिसे सही समझते हैं, उसे सपोर्ट करें। घुग्गी ने कहा कि आप ही एकमात्र पार्टी है जो पंजाब के हित में काम कर रही है और वह ही चुनाव जीतेगी।

अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने के सवाल पर घुग्गी ने कहा कि जिन लोगों की इच्छाएं पूरी नहीं हुई, वे ऐसे झूठे आरोप लगा रहे हैं। वह कहीं भी जाने केलिए स्वतंत्र हैं। पार्टी उसके लिए पूरी तरह तैयार है। सात जोनल कॉर्डिनेटरों के छोटेपुर के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी केलिए क्राइसिस नहीं है, यह सियासत का हिस्सा है। 

सुच्चा सिंह छोटेपुर के सवाल पर घुग्गी ने कहा कि वह पार्टी को गलत साबित करें। अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने कुछ नहीं किया तो दो सदस्यीय जांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखें, ताकि पैसे लेने के वीडियो का सारा सच कमेटी के सामने आ सके। घुग्गी ने कहा कि केजरीवाल के पंजाब दौरे से पार्टी को ताकत मिलेगी। अब वह अपना ज्यादा समय पंजाब को ही देंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें