फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से आठ की मौत, 230 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की कुल संख्या 4627 पहुंची

Wed, 24 Jun 2020 11:46 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में बुधवार को आठ लोग कोरोना वायरस का शिकार होकर मौत के मुंह में समा गए। जालंधर में 4, अमृतसर में 2 और कपूरथला व संगरूर में 1-1 व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 113 हो गई। इसके अलावा कोरोना के एक ही दिन में 230 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। अब राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 4627 हो गई है। 

विज्ञापन


अब तक 2,60,857 के सैंपल लिए  
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 2,60,857 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1415 लोगों को आइसोलेशन वार्डों में गहन निगरानी में रखा गया है। इनमें 18 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 6  वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को 52 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें लुधियाना के 41, पटियाला के 5, फतेहगढ़ साहिब 4 और रोपड़ के 2 मरीज शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन


लुधियाना: 34 लोगों में कोरोना की पुष्टि
लुधियाना में बुधवार को कोरोना के 34 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से 26 केस लुधियाना और आठ अन्य जिलों से हैं। अब तक लुधियाना में कोरोना पीड़ितों की संख्या 649 हो चुकी है। वहीं जालंधर निवासी एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हुई है। बुधवार को 16 लोगों को सेहतमंद होने के बाद घर भेज दिया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सैंपल में 18 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 16 केस लुधियाना और दो केस अन्य राज्यों से संबंधित हैं। इसमें एक केस खन्ना, दो जमालपुर, एक मालेरकोटला रोड रायकोट, तीन प्रेम नगर, एक अमन विहार, दो मॉडल टाउन, एक जम्मू कालोनी, एक मोती नगर, एक बाड़ेवाल रोड व तीन सलेम टाबरी से संबंधित हैं। इसके अलावा डीएमसीएच से 16 कोरोना पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट मिली है। 

इसमें 10 लोग लुधियाना से संबंधित हैं, जबकि छह अन्य जगहों से है। लुधियाना के डीएमसीएच में भर्ती जालंधर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। यह व्यक्ति बीपी व दिल की बीमारी से पीड़ित था। बुधवार को 16 लोगों के सेहतमंद होने पर छुट्टी दी गई है। इसमें 15 लोग लुधियाना और एक व्यक्ति मानसा का है।

अमृतसर में संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 13 नए केस

अमृतसर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। कटरा खजाना की गली दायी वाली निवासी बुजुर्ग (79) ने जीएनडीएच के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। बुजुर्ग शुगर व उच्च रक्तचाप का भी मरीज था। इस के साथ अमृतसर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 33 पहुंच गया है। बुधवार को 13 नए केस रिपोर्ट हुए। इनमें से तीन लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आएं हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से 10 नए केस सामने आए हैं। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है।

मुक्तसर में एक दिन में आए 33 नए केस
मुक्तसर में बुधवार को 33 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 24 जून को आई रिपोर्ट में 33 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिनमें पांच केस कच्चा थांदेवाला रोड मुक्तसर के हैं। दो केस अबोहर रोड व दो केस माडल टाउन मुक्तसर के हैं। जबकि आठ केस गिद्दड़बाहा, एक गुरुसर, एक जंडवाला, दो केस रसूलपुर केरा के हैं। इसके अलावा मलोट शहर के सात केस सामने आए हैं। जिनमें रविदास नगर के तीन लोग, एक फैक्ट्री रोड, एक कैरो रोड, दो सूरजा राम मार्केट व दो केस सूरज नगर के हैं। 

पठानकोट: सात वर्षीय बच्ची और डेंटिस्ट समेत सात लोग पॉजिटिव
पठानकोट में मंगलवार देर रात और बुधवार को 265 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 6 लोग संक्रमित आए हैं। 259 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जानकारी के अनुसार डीएमसी लुधियाना में भर्ती मोहल्ला आनंदपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सरहदी गांव हैबत पिंडी में सात वर्षीय बच्ची समेत चार और केस सामने आए जो पहले से संक्रमित परिवार के संपर्क में थे। 

वहीं, मोहल्ला प्रेम नगर का व्यक्ति और मनवाल में निजी डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डेटिंस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पठानकोट में अब तक कुल 195 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें से बुधवार के 5 मरीज मिलाकर कुल 142 मरीजों को सरकार की डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत घर भेज दिया गया है। वहीं, 48 लोगों का इलाज पठानकोट के चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 सेंटर में चल रहा है। इसके अलावा छह लोग कोरोना संक्रमण के चलते जान से हाथ धो बैठे हैं। 

फिरोजपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हुई 

फिरोजपुर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के पांच नये मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है। अभी 648 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। 15 मरीज सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। कई मरीज जिले से बाहर दूसरे शहरों में भर्ती हैं।

फरीदकोट: थाना कोतवाली का एसआई संक्रमित
फरीदकोट में दो दिन पहले थाना कोतवाली में बंद एक आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जिसके बाद जिला पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने थाने के एसएचओ समेत समूह अधिकारियों व कर्मियों को क्वारंटीन किया और उनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजे। इसमें एक एसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि अब फरीदकोट में कोरोना का आंकड़ा 100 हो गया है, जिनमें से 13 केस एक्टिव है। एक्टिव केसों में से 12 का फरीदकोट और 1 का डीएमसी लुधियाना में उपचार हो रहा है। 

होशियारपुर में दो पुलिस कर्मचारियों में संक्रमण
होशियारपुर जिले में दो नए पॉजिटिव केस आने से कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 165 हो गई। दोनों मरीज पंजाब पुलिस के कर्मचारी हैं। जानकारी देते हुए सिविल सजर्न डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि दो नए केस आए हैं, उनमें से दोनों पंजाब पुलिस के कर्मचारी हैं। एक मरीज 27 साल का जो मुकेरियां के गांव कालूचांग और दूसरा 52 वर्षीय थाना टांडा के गांव मूनक से है। दोनों पुलिस मुलाजिम जालंधर में पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं, उन्हें वहां ही एकांतवास किया गया है। 
विज्ञापन

कपूरथला: फार्मासिस्ट समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग से आई रिपोर्ट में जालंधर के एक अस्पताल के फार्मासिस्ट समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें चार एक ही परिवार से हैं। जिनमें 8 और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। जिला एपिडीमोलॉजिस्ट डॉ. राजीव भगत के अनुसार कपूरथला में बुधवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

इनमें से चार शेखूपुर के रहने वाले एक ही परिवार से संबंधित हैं। जिनमें 08 और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि पांचवां मरीज जालंधर के एक अस्पताल का फार्मासिस्ट है, जो कपूरथला के प्रकाश एवेन्यू का रहने वाला है। कुल दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इनमें दो बुजुर्ग हैं, जिनकी आयु 74 और 65 वर्ष के करीब है। जबकि एक 28 वर्षीय पुरुष शामिल है। उन्होंने बताया कि शेखूपुर निवासी चारों मरीज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। जबकि पांचवें का संपर्क सूत्र तलाशा जा रहा है।

गुरदासपुर में नौ पुलिसकर्मियों सहित कुल 12 केस मिले
गुरदासपुर से संबंधित कुल 12 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें नौ पुलिस कर्मचारी, एक बैंक कर्मचारी, एक कैदी और एक 70 साल का बीमार बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। बीमार बुजुर्ग को छोड़ शेष सभी के टेस्ट दूसरे जिलों में हुए थे। जानकारी के अनुसार ब्लाक दोरांगला के गांव सरिया हरदान के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग एंफ्लुएंजा लाइक सिम्टम (आईएलआई) से प्रभावित है और इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर आया था। यहां वह पॉजिटिव पाया गया। वहीं गुरदासपुर से संबंधित एक कैदी फरीदकोट तथा डेरा बाबा नानक का एक निजी बैंक कर्मचारी लुधियाना में संक्रमित पाया गया है। वहीं पंजाब पुलिस में तैनात गुरदासपुर के नौ पुलिस कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सात पुलिस कर्मचारी जालंधर और दो पुलिस कर्मचारी कपूरथला में संक्रमित मिले हैं।

पटियाला में सात नए कोरोना केस सामने आए
पटियाला जिले में बुधवार देर शाम सात नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह से अब जिले में कोविड पॉजिटिव केसों की संख्या 243 पहुंच गई। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को आए कोविड पॉजिटिव केसों में पांच नाभा, एक राजपुरा का और एक पटियाला शहर का है। 

नाभा के अगर नगर इलाके का रहने वाला 20 साल का युवक, 47 साल की महिला, फ्रेंड्स कालोनी निवासी 45 साल का बैंक मुलाजिम के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह से नाभा की चिरंजीव धोबी वाली गली अलौहरा गेट निवासी 25 साल की महिला, नाभा के ही गांव पहाड़पुर निवासी 30 साल की गर्भवती महिला भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है। 

राजपुरा के आर्य समाज मंदिर एरिया निवासी 36 साल का युवक और पटियाला के तेज बाग कालोनी निवासी 24 साल की बैंक मुलाजिम महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी नए कोविड पॉजिटिव मरीजों को राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। 

थाने में बंद चार आरोपियों और दो पुलिसकर्मियों समेत 43 कोरोना संक्रमित
जालंधर में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को थाने में बंद चार आरोपियों और दो पुलिसकर्मियों समेत 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या 650 तक पहुंच गई है। बुधवार को जो मरीज संक्रमित पाए गए हैं, उनमें तीन सीआईए स्टाफ और एक आरोपी अन्य थाने में बंद हैं। इसके अलावा दो पुलिसवालों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने तमाम मरीजों को आइसोलेट कर दिया है।

बठिंडा: कोरोना संक्रमित पांच नए मामले 
बठिंडा में बुधवार को कोरोना संक्रमित पांच नए मामले समाने आए है। यह जानकारी डीसी बी श्रीनिवासन ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को 397 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं, वो दूसरे राज्य से वापस आए हैं। सभी सरकारी एकांतवास में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें