सिर्फ 25 प्रतिशत रकम चुकाने के बाद नई कार अपनी हो सकती है। लोगों को कार की किश्ते भी नहीं चुकानी पड़ेगी। बाकी रहती 75 प्रतिशत की कीमत कंपनी अदा करेगी।
इसके लिए कार मालिक को को कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस कार धारक को अपनी नई कार के अगले दो दरवाजों पर सिर्फ एडवटाइजमेंट का स्टिकर लगाना होगा।
साथ ही कार को माह में करीब 1200 किलोमीटर चलाना होगा। यह कंसेप्ट सोमवार को मोहाली के सेक्टर-70 दिल्ली की कंपनी मीडिया सेवन करेशन प्राइवेट लिमिटेड ने रोमिंग ब्रैंड के नाम से एक नई स्कीम शुरू की है। इस मौके बताया गया कि जितना समय गाड़ी पर विज्ञापन लगा रहेगा। उतने समय गाड़ी की किश्त कंपनी देगी।
कंपनी के एमडी चंडीगढ़ सरबजीत सिंह ने इस बारे विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के शोरूम का उद्घाटन जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया व जिला यूथ अकाली दल के शहरी प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस ने किया। इस दौरान सबसे पहले स्कीम के तहत गाड़ियां खरीदने वाले पांच ग्राहकों को चाबियां भी सौंपी।