सेक्टर-9 में बनने वाली यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग को स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) की मंजूरी मिल गई है। अब इसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बिल्डिंग के लिए 72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। सीएचबी के साथ 2.72 एकड़ जमीन पर यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग बननी है जो कि सात मंजिला होगी।
इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। चीफ आर्किटेक्ट ने तीन माह पहले इस बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी थी। यह बिल्डिंग एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली होगी।
यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग के बनने के बाद प्रशासन के सभी विभाग एक ही बिल्डिंग में आ जाएंगे। साथ ही यहां मिनी ऑडिटोरियम भी बनेगा।