फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप: जब नेपाल में धरती हिली, यहां दिल हिल गया

Sun, 26 Apr 2015 01:26 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आए भीषण भूकंप के कारण हरियाणा में पंचकूला सेक्टर-17 का एक परिवार पूरी तरह हिल गया है। मूलत: काठमांडू निवासी विनोद का परिवार नौ साल से पंचकूला में है। विनोद की मां और बेटी अभी भी काठमांडू में हैं। बेटी वहां से एमबीबीएस कर रही है। भूकंप आने के दस मिनट बाद विनोद की पत्नी अंजू से उसकी बात हुई थी। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया, फिर देर शाम बात हुई तो राहत मिली।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि वह बद्दी में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर हैं। वह मूल रूप से काठमांडू (नेपाल) अनामनगर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी प्रीति काठमांडू से किस्ट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। अंजू ने बताया कि भूकंप आने के दस मिनट बाद उनकी बेटी प्रीति से बात हुई थी। घबराई बेटी की आवाज सुनकर आंसू आ गए। बीच में फोन कट गया और पूरी बात नहीं हो पाई। शाम करीब साढ़े सात बजे बेटी से बात होने के बाद अंजू को राहत मिली। प्रीति ने फोन पर बताया कि उसकी दादी मां बीनादेवी भी सही-सलामत है।

घायलों के इलाज में जुटी बेटी
विनोद ने बताया कि शाम को बेटी प्रीति से बात हुई थी। वह ठीक है। भूकंप से गिरते मकान देखकर वह घबरा गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की ड्यूटी अस्पताल में लगा दी गई हैं। वह घायलों के इलाज में जुटी है। भूकंप के बाद काठमांडू में बिजली गुल है। अंजू ने बताया कि उनका काठमांडू स्थित मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें