फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, किन 8 प्रमुख हस्तियों को मिले नेक चंद एक्सीलेंस अवार्ड

Mon, 25 Apr 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
आयोजन प्रणय मीडिया की ओर से रविवार को सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल में किया गया - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नेकचंद एक्सीलेंस अवार्ड- 2016 का आयोजन प्रणय मीडिया की ओर से रविवार को सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल में किया गया। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति क्षेत्र से जुडे़ आठ लोगों को नेक चंद एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन लोगों को दिया गया है, जिन्होंने अपने दम पर ख्याति प्राप्त की है। ये ऐसे कलाकार हैं जिनका काम तो सभी जानते हैं लेकिन सामने न आने से कोई इनके नाम को नहीं जानता। क्योंकि इन्हें कभी आगे आने का मौका मिला ही नहीं। 
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम हरियाणा के ओएसडी भूपिंदर सिंह और सिंगर तेजस्वनी और पद्मश्री नेक चंद के बेटे अनुज सैनी और उनकी पत्नी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान सर्वजीत सिंह शिबू, पीडी गौरी, परमजोत कौर, मीत निमान, मुकेश शर्मा, धर्मा और राकेश को सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर संजीव राणा ने कहा कि मेरे लिए बेहद गौरव की बात है कि उन कलाकारों को सम्मानित कर रहा हूं, जिन्होंने अपने नाम के साथ शहर की अलग पहचान बनाई। कला की कोई सीमा नहीं होती है और वैसे ही लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें