फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना अंतर्गत 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर डराया धमकाया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला सेक्टर-31 थाना अंतर्गत का है। बीते वीरवार को 13 वर्षीय छात्रा के के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके चार महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। छात्रा को जीएमएसएच-16 रेफर कर दिया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक का छात्रा के घर में आना जाना था। इसका फायदा उठाकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं, पीड़िता को धमकी भी दी गई कि इसके बारे किसी को न बताए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें