फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर कालिजार की शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में शिरोमणी भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक मंदिर कमेटियां चंडीगढ़ की ओर शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां आकर्षक झांकियों ने माहौल को
विज्ञापन

अध्यात्मिक बना दिया। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं ने भी सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। शहर में विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा सेक्टर 52 के भगवान वाल्मीकि आश्रम से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होते हुए सेक्टर 25 में संपन्न हुई। आयोजक कमेटी की चेयरमैन ज्योति हंस ने बताया कि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा कुमार चड्ढा ने किया। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शोभायात्रा में शिरकत की। जबकि सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के चेयरमैन गेजा राम वाल्मीक्रि, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशेष अतिथियों में पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण, चौधरी आजाद सिंह, धर्मवीर, कमलजीत सिंह सिद्धू, रोहतास यादव के अलावा पूर्व मेयर कमलेश और पार्षद गुरबख्श रावत ने भी शोभायात्रा में अपनी हाजिरी दी।
गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा ने सेक्टर 52, 43, 44, 34, गुरुद्वारा चौक सेक्टर 35 लाइट प्वाइंट, सेक्टर 21-22 लाइट प्वाइंट, सेक्टर 22, 23 और 24 मार्केट समेत सेक्टर 25 की कालोनियों का माहौल अध्यात्मिक बनाए रखा।
सेक्टर 25 पहुंचने पर कमेटी के संयोजक ओमप्रकाश सैनी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वहां मौजूद सभी वक्ताओं ने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर आधारित वक्तव्यों में लोगों को सामाजिक बुराइयां खत्म करने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। मंच संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान महासचिव ओम पाल सिंह चांवर ने किया। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। जबकि इस दौरान अन्य पदाधिकारियों में ममता राणा, रोनो देवी, मीना चड्डा, कविता बागड़ी, पूजा, चंदा गौतम, दीपा, सविता धिंगान, नीता लोहरे, अनिल चड्डा ने सभी संगतों का स्वागत किया।
विज्ञापन

नीरज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें