फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू ज्यादा बदमाश कहकर पड़ोसी ने युवक की बाजू पर मारी ब्लेड, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38वेस्ट स्थित शाहपुर कालोनी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब एक पड़ोसी युवक ने दूसरे युवक की बाजू पर यह कहकर ब्लेड मार दी कि तू ज्यादा बदमाश बनता है। वारदात में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासी सचिन को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। मलोया थाना पुलिस ने पड़ोसी आरोपी कमल के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घायल सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-38 के शाह कालोनी स्थित झुग्गी नंबर 134 में रहता है और माली का काम करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बीते रविवार को शाहपुर कॉलोनी स्थित सरकारी शौचालय के पास खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कमल ने उसकी दाहिने बाजू पर यह कहकर ब्लेड मार दी कि तू ज्यादा बदमाश बनता है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी कमल को बाद में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पकड़े गए आरोपी कमल को पुलिस ने बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें