फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहल के 177 रन की पारी से गैलेंट अकादमी को जीतीअंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेहल के शानदार शतक से गैलेंट क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने रॉयल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ को 144 रनों के विशाल स्कोर से शिकस्त दी। अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बुधवार को आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी में खेला गया। पहले खेलते हुए गैलेंट क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने निर्धारित 40 ओवर में 2 विकेट पर 393 रन बनाए। टीम की ओर से नेहल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर 123 गेंदों पर 177 रन की पारी खेली। आकाशदीप सिंह ने शतक जमाते हुए 112 रन की पारी खेली। अरुण ने 43 रन, अनमोल ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में रॉयल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ से विशाल अरोड़ा ने 73 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की पूरी टीम 35.5 ओवर में 249 रन ही बना पाई। जशन की 102 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। गेंदबाजी में गैलेंट क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम से नेहल ने 37 रन देकर 3 विकेट और मोहित सोनी ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें