फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पता रहा मरीज, नहीं मिले डाक्टर

Sat, 09 Nov 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपातकालीन सेवा शुक्रवार सुबह एक बार फिर बदहाल नजर आई।
विज्ञापन


चमखा गांव के देवराज दुर्घटना के शिकार होकर गंभीर रूप में स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, लेकिन डाक्टर नहीं मिले। मजबूरन नर्सों ने ही उसका प्राथमिक उपचार किया।

देवराज के बेटे सन्नी शर्मा ने बताया कि उनके पिता स्कूटर से जा रहे थे। इस दौरान बजरी पर स्कूटर स्लिप होने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें करीब आठ बजे मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, लेकिन वहां सिर्फ नर्सें ही ड्यूटी पर थीं। डाक्टर हेडक्वार्टर पर भी नहीं थे।

मालूम हो कि डाक्टरों की इसी लापरवाही की वजह से पिछले दिनों समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें