फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर फेम दीपा ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान

Sat, 09 Nov 2013 11:11 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर, मिडनाइट चिल्ड्रेन, फायर जैसी चर्चित फिल्मों के लिए विख्यात दीपा मेहता अब लेकर आ रही हैं कामागाटा मारू यानी एक्सक्लूसन।
विज्ञापन


यह फिल्म भारत और कनाडा के बीच एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म के लिए दीपा मेहता और उनकी टीम ने पूरी रिसर्च कर ली है।

इसकी लोकेशन भी देख ली गई हैं पर लॉजिस्टिक फिल्म के निर्माण में देरी करवा रहा है।

हेमिल्टन मेहता प्रोडक्शन और अक्षय कुमार होम प्रोडक्शन के साथ यह फिल्म बनेगी।

चंडीगढ़ में आयोजित लिटरेचर फेस्ट में पहुंची दीपा मेहता ने कहा कि इस मूवी के लिए थोड़ा समय लग सकता है।

दीपा मेहता ने बताया कि फिल्म के लिए जहाज और अन्य सामग्री तैयार करने में थोड़ा समय लगेगा।

यह कहानी है उन पंजाबियों की जो कि कामागाटा मारू नाम के जहाज में सवार होकर कनाडा जाते हैं लेकिन उनको उतरने नहीं दिया जाता।

इनको पंजाब के बिजनेसमैन गुरदित सिंह हेड करते हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। इसमें 376 यात्रियों को वादा किए गए जमीन पर देना शामिल होता है।

कनाडा में एंट्री बैन होने की वजह से कई लोग भूखे मर जाते हैं तो कई मारे जाते हैं। दीपा मेहता ने होटल ताज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे पंजाबी हैं, इसलिए उन्हे पंजाब से प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडनाइट चिल्ड्रेन बनाते समय रश्दी की हर बात मानी थी
दीपा मेहता ने कहा कि मिडनाइट चिल्ड्रेन को बनाते वक्त उनको काफी सावधानी रखनी पड़ी। सलमान रश्दी और दीपा मेहता ने मिलकर इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी।

फिल्म बनाते वक्त सलमान रश्दी को हर बात बतानी पड़ी कि कौन से कैरेक्टर को रख रही हैं, कौन से नहीं।

दीपा मेहता ने कहा कि अब कई फिल्में अच्छी आ रही हैं जैसे गैंग्स ऑफ वासेपुर, ओए लक्की-लक्की ओए, लव सेक्स और धोखा। ये फिल्में लीक से हटकर हैं।

उन्होंने कहा कि कनाडा में रहना और भारत में फिल्में बनाना उनके लिए कोई कठिन काम नहीं।

चंडीगढ़ में चाट खाना पसंद
दीपा मेहता ने कहा कि वह अपनी दोस्त नीलम मान सिंह चौधरी से मिलने के लिए अक्सर चंडीगढ़ आती हैं और जब यहां आती हैं तो चाट, पकौड़े के साथ यहां की डिश खूब खाती हैं।

दीपा मेहता की फिल्में
साम एंड मी, कैमिला, फायर, अथ, बॉलीवुड हॉलीवुड, द रिपब्लिक ऑफ लव, वाटर, हेवेन ऑन अर्थ, मिडनाइट चिल्ड्रेन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें