चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाने में विदेश भेजने व इमिग्रेशन से जुड़े मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज एसआई विवेक को विभाग ने लाइनहाजिर कर दिया है। उसकी जगह एक अन्य कर्मचारी को फिलहाल चौकी में बतौर इंचार्ज चार्ज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले सेक्टर-17 थाने में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में इमिग्रेशन कंपनी के संचालकों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच सेक्टर-22 चौकी पुलिस की ओर से दर्ज की जा रही थी। इसे लेकर जांच टीम हाल ही में आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली गई थी। इसी दौरान वहां एक अन्य जांच टीम भी आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंच गई। इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आपसी विवाद हो गया, जिसके चलते मामला सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में आलाधिकारियों के पास पहुंच गया था। इस मामले में जांच करवाई गई, जिसके बाद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।