फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में कोताही: पीएसईबी के 8 कर्मी सस्पेंड

Tue, 25 Feb 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में सोमवार शाम को आठ मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया। इसमें क्लर्क से लेकर क्लर्क सीनियर सहायक तक शामिल हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव जीएस बाठ ने मुलाजिमों को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड के इस फैसले से अन्य मुलाजिमों को भी सबक मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक एक मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए रविवार को जिला स्तर पर बनाए 48 डिपुओं एवं सेंटरों को प्रश्नपत्र जाने थे। जहां से पेपर सीधे आगे बैंकों में भेजे जाने थे। लेकिन इस काम के लिए जिन मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


उनमें से आठ मुलाजिम ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जैसे ही मुलाजिमों के न आने की सूचना बोर्ड अधिकारियों को पहुंची, अधिकारियों ने तुरंत उनकी जगह इमरजेंसी स्टाफ बुलाकर स्थिति संभाली।

साथ ही जिला डिपुओं पर पेपर पहुंचाने का काम पूरा किया। सोमवार को इसी मामले को लेकर बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल की अगुवाई में अधिकारियों की मीटिंग हुई। जिसमें इस केस पर गंभीरता से विचार किया गया।
विज्ञापन


साथ ही ड्यूटी में कोताही बरतने वाले आठ मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया। इस दौरान यह सारे मुलाजिम बोर्ड में अपनी ड्यूटी देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें