फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तारों की चपेट में आया पार्क में खेल रहा बच्चा, झुलसा

Sun, 04 Sep 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Negligence - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
धनास में पार्क में खेलते वक्त बिजली के तार की चपेट में आने से दो साल का मासूम झुलस गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धनास की ईडब्ल्यूएस कालोनी में रहने वाले दो साल का मोनू घर के पास बने एक पार्क में खेल रहा था। वहीं पार्क में ही एक बिजली का तार निकला हुआ था। खेलते समय बच्चे का हाथ तार से छू गया और वह बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के परिजनों को घटना की सूचना दी। 

परिजन मोनू को लेकर जीएमएसएच 16 पहुंचे। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि फिलहाल बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, इलाके में रहने वाले कुलजीत सिंह संधु ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गई कि बिजली तार कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। लेकिन प्रशासन ने ठीक नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें