फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
नगर कीर्तन की अगुवाई करते 5 प्यारे। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
मनीमाजरा। माता राज कौर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन माता राज कौर गुरुद्वारे से मेन बाजार, मोटर मार्केट, समाधि गेट, दर्शनी बाग, पिपलीवाला टाउन, माड़ीवाला टाउन, शांति नगर, मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स, गोविंदपुरा से ठाकुरद्वारा होते हुए गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान सर्वजीत सिंह सर्वा, प्रदेश महासचिव अवतार सिंह ढिल्लों भी शामिल हुए। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान लंबरदार रजिंदर सिंह और मैनेजर सतनाम सिंह ने बताया कि शहर में जगह-जगह व्यापारियों और अन्य संस्थाओं में लंगर की व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें