फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की परीक्षा आज से, 15 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल, चंडीगढ़ में इस बार बनाए गए हैं 32 केंद्र, परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए रविवार से होने वाली नीट की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। चंडीगढ़ में इस बार 32 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 15,931 विद्यार्थी बैठेंगे। एक केंद्र पर 150 से अधिक लोगों को नहीं बैठाया जाएगा। अभिभावकों को भी दूर ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए स्लॉटवार विद्यार्थियों को केंद्रों पर पहुंचना होगा। पहला स्लॉट 11 बजे और दूसरा 11.40 बजे शुरू होगा। यहां विद्यार्थी जाकर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इस बार लिखावट व डिजिटल हस्ताक्षर का मिलान होगा। पहले इसकी जगह अंगूठा लगवाया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना के कारण ऐसा नहीं होगा। परीक्षा कक्ष के अंदर शिक्षक नहीं घूम सकेंगे। इसके आदेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को मास्क लगाना होगा। साथ ही दस्ताने पहनकर आना होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। विद्यार्थियों को 50 एमएल तक सैनेटाइजर भी लाना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, अपनी फोटो व पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी विद्यार्थी को शौचालय जाना है तो उसके लिए अनुमति लेनी होगी। प्रवेश केंद्र पर बाहर ही विद्यार्थियों का तापमान जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें