सीबीएसई ने नीट 2017 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब का रहने वाली नवदीप सिंह ऑल इंडिया टॉपर है। नवदीप सिंह हेलिक्स चंडीगढ़ के स्टूडेंट हैं। नवदीप सिंह हेलिक्स चंडीगढ़ के स्टूडेंट हैं। पंजाब के मुक्तसर से हैं और इन्होंने 99.99 प्रतिशत के साथ नीट एग्जाम में टॉप किया है। इन्हें 697 मार्क्स मिले।
हरियाणा का कनिष तायल 7वें नंबर पर, पंजाब की निकिता गोयल 8वें नंबर पर, पंजाब की तनिषा बंसल 10वें नंबर पर, हरियाणा की अदिति गोयल 22वें नंबर पर है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि 7 मई को नीट 2017 की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 103 शहरों के 1921 सेंटर्स में 10 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
इससे पहले 24 मई 2017 को हाईकोर्ट में रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाई थी। नीट परीक्षा में एक समान प्रश्नपत्र न होने के आरोप संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में यह आदेश पारित किया था। याचिकाओं में कहा गया था कि अंग्रेजी और तमिल के प्रश्न पत्र में बहुत अंतर था।