सेक्टर-9 स्थ्ति टाइटन शोरूम में डिजाइनल नेबुला घड़ियां लांच की गई। इनमें 18 कैरेट गोल्ड वॉचेज में पुरुषों के लिए भी कई आकर्षक रेंज हैं।
कंपनी के एरिया मैनेजर मोहिन्दर कक्कड़ ने कहा कि नेबुला घड़ियां 1.5 लाख से चार लाख रुपये तक की रेंज में हैं। दीपावली के दौरान 70 हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को गोल्ड पेंडेंट, जबकि इससे अधिक की खरीदारी पर डायमंड पेंडेंट का ऑफर है।
कंपनी के बिजनेस एसोसिएट विनोद कपूर ने कहा कि इन घड़ियों की मांग भी बढ़ रही है और दीपावली पर इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।