चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश एनसीसी निदेशायल के कुल 171 कैडेट इस बार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश स्तरीय परेड के लिए एनसीसी कैडेट अभ्यास में जुट गए हैं। रविवार को कैडेट्स ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में अभ्यास किया।
एनसीसी चंडीगढ़ के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर एसएन सिंह के अनुसार, इस बार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के 171 एनसीसी कैडेट दिल्ली की गणतंत्र परेड में दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के बाकी कैडेट शहर में अभ्यास में जुटे हैं। रविवार को परेड ग्राउंड सेक्टर-17 में सर्दी के बीच कैडेट्स ने चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ परेड में हिस्सा लिया।