फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 किलो चरस बरामद, ऐसी जगह छुपाया था जिसे देख पुलिस भी हैरान

Sat, 21 Jan 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एनसीबी ने दो किलों चरस के साथ दो को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ जोन ने रोपड़ बस स्टैंड से दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एनसीबी ने दो किलो चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वो हिमाचल से चरस लाते थे और पंजाब के शहरों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए है एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालंधर स्थित संत नगर के मकान नंबर 2 के निवासी राजिंदर कुमार (37) और जालंधर के भार्गव नगर के मकान नंबर 139/2 के रहने वाले सुभाष चंदर (36) के रूप में हुई है।

कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी दोनों आरोपी एक कार में नशे की खेप के साथ रोपड़ बस स्टैंड के पास से होकर गुजरेंगे। उसी सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात एनसीबी की टीम ने बस स्टैंड के पास ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों आरोपी अपनी महरून रंग की कार में वहां पहुंचे दोनों को एनसीबी ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल टंकी के पास स्पेशल जगह बना कर छिपाई हुई थी ड्रग्स

एनसीबी ने दो किलों चरस के साथ दो को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
एनसीबी ने बताया कि दोनों ने चरस इस तरह कार में छिपा रखी थी कि उनको दबोचने के बाद कार की घंटों तक तलाशी लेने के बाद भी कार से चरस नहीं मिली। उसके बाद एनसीबी ने जब दोबारा से आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ड्रग्स पेट्रोल टंकी के साथ एक स्पेशल जगह बनाई हुई है वहां छिपाई है।

जिसके बाद एनसीबी ने पेट्रोल टंकी के पास चैक किया और 2 किलो चरस बरामद की। एनसीबी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रहने वाले शाम जी उर्फ लालू से लेकर जालंधर में बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों ने माना है कि इससे पहले वो तीन बार नशे की खेप ले जाकर पठानकोट, जालंधर व अन्य शहरों में सप्लाई कर चुके है।

एनसीबी का कहना है कि पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने पंजाब हर जिले में अपनी टीमें तैनात कर दी है। जो कि दिन रात पंजाब में नशे की सप्लाई व तस्करों को पकड़ने के लिए एक्टिव रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें