एनसीबी ने दो किलों चरस के साथ दो को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ जोन ने रोपड़ बस स्टैंड से दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एनसीबी ने दो किलो चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वो हिमाचल से चरस लाते थे और पंजाब के शहरों में सप्लाई करते थे।
जानकारी देते हुए है एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालंधर स्थित संत नगर के मकान नंबर 2 के निवासी राजिंदर कुमार (37) और जालंधर के भार्गव नगर के मकान नंबर 139/2 के रहने वाले सुभाष चंदर (36) के रूप में हुई है।
कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी दोनों आरोपी एक कार में नशे की खेप के साथ रोपड़ बस स्टैंड के पास से होकर गुजरेंगे। उसी सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात एनसीबी की टीम ने बस स्टैंड के पास ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों आरोपी अपनी महरून रंग की कार में वहां पहुंचे दोनों को एनसीबी ने दबोच लिया।