फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, कोकीन बरामद, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े तार

Tue, 10 Sep 2019 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की अमृतसर इकाई ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पंजाब, दिल्ली, मुंबई से नशा तस्करी कर रहा था। इसके तार कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में बैठे इंटरनेशनल तस्करों के साथ जुड़े थे। इस गिरोह की जानकारी देते हुए एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जरनल एसके झा ने बताया कि कनाडा से एक प्लॉटर/प्रिंटर मशीन कनाडा से पंजाब के जालंधर के एक व्यक्ति के नाम पर आई।

विज्ञापन


वहीं शिप के माध्यम से आए समान से नशे की खेप भारत आने की जानकरी एनसीबी को मिली थी। इस मशीन में साउथ अमेरिका की उच्च स्तर की कोकीन थी। यह कोकीन कनाडा से पंजाब पहुंचाई जानी थी। दिल्ली जोन के एनसीबी अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए कनाडा से आए प्लॉटर/प्रिंटर मशीन में से 422 ग्राम कोकीन बरामद की है।

कोकीन की खेप को जालंधर निवासी योगेश कुमार धुनाने ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के जरिये मंगवाई थी। दिल्ली एनसीबी ने खेप का डुप्लीकेट तैयार कर जालंधर स्थित पते पर भेज दी। जालंधर में जैसे ही योगेश कुमार खेप को प्राप्त करने लगा, अधिकारियों ने उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने एनसीबी अधिकारियों को बताया कि इस प्रकार की खेप पंजाब के कई लोग मंगवा रहे हैं। 
विज्ञापन


योगेश कुमार की जांच के आधार पर अमृतसर निवासी अक्षिंदर सिंह के घर में छापामारी की। एनसीबी की टीम की छापामारी से पहले ही वह फरार हो गया है। एनसीबी टीम ने योगेश कुमार से एक कार भी बरामद की है। योगेश कुमार जालंधर के मोहल्ला इस्लामाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें