फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिता के बलिदान से भी नहीं डिगे कदम, नवतेश्वर सेना में बने अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौजवान अधिकारी नवतेश्वर सिंह ने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए उसी यूनिट में कमीशन होने का गौरव प्राप्त किया है। जब वे महज तीन महीने के थे तो उनके पिता मेजर हरमिंदर पाल सिंह अप्रैल 1999 में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। अब चौबीस साल बाद नवतेश्वर सिंह को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई से उनके पिता की बटालियन 18 ग्रेनेडियर्स में नियुक्त किया गया है। नवतेश्वर सिंह के पिता मेजर हरमिंदर पाल सिंह जिला मोहाली के मुंडी खरड़ के रहने वाले थे और एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कैप्टन हरपाल सिंह के बेटे थे। बचपन से ही उनके दादा और पिता उन्हें हमेशा सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने बीटेक (मैकेनिकल) किया और एनसीसी में शामिल हो गए। शनिवार को चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से पास आउट होकर सेना के अधिकारी बने नवतेश्वर सिंह ने अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की विरासत को आगे बढ़ाया है। मेजर हरमिंदर की याद में मुंडी खरड़ में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इतना ही नहीं मोहाली फेज-6 में सरकारी कॉलेज का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि नवतेश्वर हमेशा से सेना में शामिल होना चाहते थे। वे ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में उसी बटालियन में शामिल होकर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते थे। नवतेश्वर का जन्म जनवरी 1999 में हुआ था। नवतेश्वर ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। उनका सपना सेना में शामिल होने का था। अब जाकर उनका सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन


सम्मान के साथ सेवा करने का लिया संकल्प
ओटीए से इस बैच में आठ महिलाओं सहित 209 कैडेट्स कमीशन अधिकारी बनने के लिए पास हुए हैं। इनमें मित्र देशों के 12 कैडेट्स भी हैं। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और युवा अधिकारियों को राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। लेफ्टिनेंट नवतेश्वर सिंह ने नव नियुक्त अधिकारियों के साथ अपने रैंक और रेजिमेंटल साज-सज्जा पहनकर, ओटीए से पास होकर भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली और देश की सुरक्षा के लिए सम्मान के साथ सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें