स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को नगर विकास के लिए चल रहे प्रोजेक्टों का जायजा लिया और शहर के विधायकों और गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सिद्धू के तेवर कड़े दिखे। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि दस सालों तक बड़े बादलों ने अपने वजीरों के साथ कहां से लूटा जा सके, यही योजना बनाई। अब कांग्रेस सरकार सभी विकास कार्यों की जांच कर रही है। जहां-जहां घोटाले हुए हैं, उनके जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
पंजाब में विकास कार्यों के लिए उन्होंने पांच महीने का समय मांगते हुए कहा कि बादल सरकार के दस सालों के विकास का जवाब कांग्रेस 150 दिनों में देने वाली है। कांग्रेस ने दस सालों के कुशासन का जवाब दस महीने के शासन में देने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
गुरु नगरी में विकास का खाका खींचते हुए उन्होंने कहा कि शहर के सभी सड़कों पर ट्रैफिक जाम हटाने के लिए पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। मनरेगा के 14 हजार नए कार्ड बनाए गए हैं। पेंशन की रकम भी बढ़ा दी गई है। शहर में एक लाख 46 हजार रोजगार दिए जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि बादल सरकार जाते-जाते आने वाली सरकार के सिर पर करीब 32 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ा गई। कई ऐसे प्रोजेक्ट पास कर दिए जो अभी तक शुरू ही नहीं हुए। गरीबों को मिलने वाला गेहूं ट्रकों से सीधे फ्लोर मिल में भेजा जाता रहा। तमाम घोटाले के राज सामने आ रहे हैं, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सभी विधायक, डीसी, पुलिस कमिश्नर समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
असली गरीबों को ढूंढने निकलेंगे टीम
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
निकाय मंत्री ने पांच विधायकों के दिए 25-25 करोड़
नवजोत सिंह सिद्धू ने शहर के पांच विधायकों को इलाके के विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया। सिद्धू ने विधायक ओमप्रकाश सोनी, डॉ. राजकुमार, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, सुनील दत्ती और खुद के क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ विकास कार्यों के लिए खर्च करने के लिए देने का एलान किया।
असली गरीबों को ढूंढने निकलेंगे टीम
सिद्धू ने कहा कि असली गरीबों को ढूंढने के लिए टीम घर-घर दस्तक देगी। गरीबों को पेंशन किन-किन की जेबों में जा रही है, यह जांच होगी। गरीबों के गेहूं से किन-किन घरों में दो नंबर की कमाई पहुंच रही है, इसकी भी जांच होगी। अगले पांच महीने में कई बड़े खुलासे होंगे और कई जानी-मानी हस्तियों के चेहरे बेनकाब होंगे।