फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navjot Sidhu Rally: आप सरकार पर बरसे सिद्धू, कहा- पीली पगड़ी बांधने से कुछ नहीं होता, त्याग करना पड़ता है

Tue, 09 Jan 2024 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

होशियारपुर रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान राज्य को पूरी तरह से लुटा रहे हैं। पंजाब पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। इसे मुख्यमंत्री को नहीं बल्कि पंजाब की जनता को उतारना है।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को होशियारपुर में 'जीतेगा पंजाब-जीतेगी कांग्रेस' महारैली में आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ पीली पगड़ी बांधने से कुछ नहीं होता। अगर पीली पगड़ी बांधी है तो रंगरेलियां मनाने और लाखों के खर्च से जहाजों में घूमना बंद करके देश और पंजाब के लिए त्याग करके दिखाओ। देश को आजाद करवाने वाले शहीदों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसे पंजाब के नौजवान और लोग लाखों करोड़ की अपनी जायदाद नीलाम करके विदेशियों की गुलामी करने दूसरे देशों की ओर भागेंगे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिद्धू ने कहा कि सिर्फ बातें और दावे करने के बात नहीं बनती, विकास के लिए सही नीति बनाना जरूरी है लेकिन पंजाब की आप सरकार एक भी नीति नहीं बना पाई। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर तरफ हत्याएं हो रही हैं और हर कोई भय का शिकार है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक साल की अवधि के दौरान 12 लाख पासपोर्ट जारी किए गए हैं। पंजाब के युवा यहां अपना और राज्य का भविष्य न देखकर विदेश भाग रहे हैं। रंगला पंजाब बनाने का दावा करने वाली आप सरकार युवाओं को गुलामी की ओर धकेल रही है। भगवंत मान राज्य को पूरी तरह से लुटा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने राज्य पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया है, जिसे मुख्यमंत्री को नहीं बल्कि पंजाब की जनता को उतारना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खनन माफिया को नियंत्रित करने में विफल रही है और बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है, क्यों नहीं पंजाब सरकार खनन कॉर्पोरेशन बनाती, जिससे एक लाख युवकों को रोजगार भी मिलेगा और राज्य को सात हजार करोड़ की आमदन होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें