जौड़ा फाटक रेल हादसे के बाद पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पहली बार एक चैनल पर आकर सफाई दी है। उन्होंने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू का बचाव करते हुए रेलवे के कंधों पर सारी जिम्मेदारी डाल दी है। सिद्धू ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने रावण दहन के लिए परमिशन दी थी, लेकिन परमिशन ग्राउंड के अंदर रावण दहन किया गया। जिस जगह हादसा हुआ है, वह कार्यक्षेत्र रेलवे के दायरे में आता है, जीआरपी से लेकर आरपीएफ तक सब रेलवे के अधीन है, ऐसे में वहां जुटी भीड़ को क्यों नहीं हटाया गया।
उनकी पत्नी वहां चीफ गेस्ट थी, उनको एक नहीं 6 कार्यक्रमों में जाना था। दशहरे के दिन यह उनका शायद पांचवां कार्यक्रम था, जहां से वह निकले, रास्ते में उन्हें यह सूचना मिली कि यहां हादसा हो गया है तो तुरंत पुलिस कमिश्नर को फोन किया और अस्पताल में पहुंचकर घायलों के इलाज में लग गईं। इस दौरान वह साउथ में थे।