फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से लौटे नवजोत सिद्धू ने कहा, दोनों देशों के बीच रिश्ता मजबूत होने की उम्मीद

Mon, 20 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को पाकिस्तान से लौट आए। वाघा बार्डर पर दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत में दोहराया कि वे अपने दोस्त के न्योते पर गए थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से खुशगवार माहौल में मुलाकात हुई।
विज्ञापन


अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि दोनों देशों के बीच दोस्ती का रिश्ता मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारत की भावनाओं से उन्हें अवगत करवा दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर वहां गया था फिर भी अपने देश का पक्ष लेते हुए अच्छे संबंधों की उम्मीद रख सकते हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मेहमाननवाजी से संतुष्ट दिखे सिद्धू ने कहा कि मेरी भेंट की शॉल को स्वीकार कर इमरान ने भारत को उच्च सम्मान दिया है। उन्होंने सियासी विरोधियों की और से लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं एक दोस्त की हैसियत से दूसरे दोस्त के समारोह में भाग लेने के लिए गया था। पाकिस्तान से हमारे अच्छे संबंधों की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें