फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजपोशी पर सिद्धू ने किया पिता का जिक्र: बताया- अंग्रेजी हुकूमत में कैसे हुई थी जेल से रिहाई, मंडी गोबिंदगढ़ से खास नाता

Fri, 23 Jul 2021 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/सुनाम (पंजाब)

सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी हो गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रभारी हरीश रावत समेत पार्टी के विधायक और मंत्री सिद्धू के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पिता का जिक्र किया।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ताजपोशी समारोह में मंडी गोबिंदगढ़ का जिक्र किया। सिद्धू ने मंच से अपने स्व. पिता भगवंत सिंह सिद्धू के राजनीतिक सफर की यादें ताजा कीं। सिद्धू ने कहा कि उनके पिता भगवंत सिंह जब जेल में थे तो अंग्रेजी हुकूमत की महारानी ने अपने जन्मदिन पर तीन लोगों को जेल से रिहा करने की पर्ची डाली थी। इसमें उनके पिता भगवंत सिंह का नाम पर्ची में निकला और पिता रिहा हो गए। इसके बाद 1956-57 में उनके पिता भादसों (पटियाला) के विधायक भी रहे और विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य भी बने। 

विज्ञापन


मंडी गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद कुमार गुप्ता से उनके अच्छे संबंध थे और बाबू नंद कुमार ने ही उनके पिता को मंडी गोबिंदगढ़ में लोहे का कारखाना लगाने की सलाह दी थी लेकिन उनके पिता ने कहा था कि वह स्वतंत्रता सेनानी बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं सिद्धू ने मंच से यह भी कहा कि अगर कोई मंडी गोबिंदगढ़ से उनके ताजपोशी समारोह में आया है तो वह बाबू नंद कुमार को जरूर जानता होगा।

15 अगस्त से कांग्रेस भवन में ही रहेंगे सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पद संभालने के साथ ही फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने एलान किया है कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनका परिवार है और वे हर कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे। इसके लिए वे आगामी 15 अगस्त से अपना बिस्तर लेकर पंजाब कांग्रेस भवन में डेरा डाल देंगे और यहां प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ताओं से मिला करेंगे।
विज्ञापन


सिद्धू ने पंजाब सरकार के मंत्रियों को भी नसीहत दी कि वे हर रोज तीन घंटे कांग्रेस भवन में बैठा करें और पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों का निपटारा करें। हालांकि सिद्धू ने यह भी कहा कि मंत्रियों को वे केवल नसीहत दे रहे हैं। करना या न करना, इसका फैसला मंत्री ही करें।

विज्ञापन

कैप्टन सरकार में नजरअंदाज नेता सक्रिय

नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित करने के बाद संगरूर की सियासत गरमा गई है। कैप्टन सरकार में नजरअंदाज रहे कांग्रेस के विधायक व नेता अब सक्रिय हो गए हैं। उक्त नेता सोशल मीडिया पर सिद्धू के समर्थन में खूब पोस्ट कर रहे हैं और शुक्रवार को कई नेता विशाल काफिलों के साथ सिद्धू की ताजपोशी कार्यक्रम में पहुंचे। 

जिले की कांग्रेस सियासत की मौजूदा तस्वीर सिद्धू का पलड़ा भारी होने का संकेत दे रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में लहरागागा सीट से हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल पहले से ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रही हैं। अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिद्धू उनका आशीर्वाद लेने गए थे। 

बीबी भट्ठल ने सिद्धू को पारिवारिक सदस्य बताते हुए अपने अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं। अमरगढ़ से विधायक सुरजीत सिंह धीमान खुलकर नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में आ गए हैं। तीसरी बार विधायक बनने के बावजूद धीमान को कैप्टन सरकार में कोई पद नहीं मिला, जबकि धीमान पहले कैप्टन के ही करीबी माने जाते थे। 

जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा भी नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में सीधे तौर पर आ गए हैं। राजिंदर राजा कैबिनट मंत्री विजयइंदर सिंगला के करीबी हैं। संगरूर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरिंदरपाल सिंह सीबिया भी सिद्धू के पक्ष में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें