पहले आम आदमी पार्टी, फिर कांग्रेस और अब एक बार फिर आप। आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने वीरवार को संकेत दिए हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू कभी भी आप के साथ हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने इस बाबत स्पष्ट तौर पर कहा कि सिद्धू के साथ नए सिरे पार्टी की बातचीत चल रही है।
उन्होंने कहा कि सिद्धू आप में शामिल होंगे, डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे या आवाज ए पंजाब का आप के साथ गठबंधन होगा तथा कितनी सीटें दी जाएंगी संबंधी किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं लिया गया है।
एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि पंजाब व पंजाबियों के हित में सिद्धू व उनकी पत्नी ने कई सालों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसलिए उनके साथ नए सिरे से आप हाथ मिलाने के बारे में विचार कर रही है। डेढ़ माह पहले सिद्धू के साथ आप की हुई बातचीत कोई नतीजा नहीं निकला था।