फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के इस कदम पर 'ठोको ताली', पीड़ित किसानों को जेब से दिए 15 लाख

Wed, 04 Oct 2017 06:08 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू ने पीड़ित किसानों को 15 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
वादा निभाना तो कोई इनसे सीखे... पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना वादा निभाकर मिसाल पेश की है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में 202 एकड़ की फसल जलने पर किसानों की मदद की है। खास बात ये है कि सिद्धू ने राज्य सरकार से मिलने वाले मुआवजे से इतर जाकर अपनी जेब से पीड़ित किसानों को 15 लाख रुपए दिए हैं।
विज्ञापन

  Punjab Minister Navjot Sidhu gives Rs 15 lakhs each to farmers whose crops were damaged in a fire in Amristsar's Rajasansi pic.twitter.com/Mw9p7dTWgG — ANI (@ANI) October 4, 2017
एनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को सिद्धू अमृतसर में पीड़ित किसानों से मिले। उन्होंने इस दौरान  राजासांसी गांव के किसानों का हाल-चाल जाना। दरअसल, यहां अप्रैल महीने में 202 एकड़ में लगी फसल शॉर्ट सर्किट से जल गई थी। बड़े स्तर पर इसमें किसानों को नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन


सिद्धू ने तब कहा था कि पीड़ित किसानों को जितनी रकम मुआवजे के तौर पर राज्य सरकार देगी, उतनी ही राशि मदद के रूप में वह अपनी जेब से उन्हें देंगे। सिद्धू ने अपना यह वादा आज पूरा कर दिखाया।     
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें